February 2012
M T W T F S S
« Jan    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  

Follow Me

Categories

   

खाद्य मुद्रास्फीति 5-6% पर आ जाएगी: वित्त सचिव

Jul 052010
 

भारत बंद की व्यापक सफलता के बीच सरकार के आला अधिकारी मुद्रास्फीति पर जल्द ही काबू पा लेने का दावा कर रहे हैं। पहले योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोटेंक सिंह आहलूवालिया ने ऐसी बात कही। उसके बाद वित्त सचिव अशोक चावला ने कहा कि खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति कुछ महीनों के भीतर 5-6 फीसदी के स्वीकार्य स्तर पर आ जाएगी।

अशोक चावला ने सोंमवार को राजधानी में राज्य राजमार्गों पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान अलग से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति नीचे आ रही है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन यह वाकई उस स्तर पर आ जाएगी जो सरकार को स्वीकार्य है और जो अवाम के लिए अच्छा है। जब उनसे पूछा गया है कि यह स्तर क्या है तो उनका कहना था 5-6 फीसदी। उन्होंने कहा कि वे रिजर्व बैंक के इस अनुमान से सहमत है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक मुद्रास्फीति की दर 5.5 फीसदी पर आ जाएगी।

बता दें कि 19 जून को खत्म सप्ताह में खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति तेजी से घटकर 12.92 फीसदी पर आ गई है, जबकि 12 जून को खत्म सप्ताह में यह 16.90 फीसदी थी। वैसे, जानकारों का कहना है कि रबी की फसल के आने और अच्छे मानसून के बाद कृषि जिंसों के दाम का गिरना लगभग तय है।

 Leave a Reply

(required)

(required)

Follow Me

© 2010 Arthkaam {Disclaimer}    ... क्योंकि जानकारी ही पैसा है!                 Suffusion theme by Sayontan Sinha Suffusion theme by Sayontan Sinha