देश में अभी 1589 आईएएस अधिकारियों की कमी है। एक जनवरी 2011 तक भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की कुल स्वीकृत संख्या 6077 थी। 121 करोड़ की आबादी के हिसाब से 1.99 लाख भारतीयों पर एक आईएएस। लेकिन स्वीकृत संख्या में से 4488 अधिकारी ही कार्यरत हैं। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं जिन्‍हे सिविल सेवा परीक्षा 2009 के आधार पर कैडर आवंटित किया गया और जिन्होंने एक जनवरी 2011 से पहले सेवाभार संभाला। सबसे ज्यादा 592 स्वीकृत आईएएस अफसरऔरऔर भी

मुद्रास्फीति के बढ़ते जाने की चिंता रिजर्व बैंक पर लगता है कि कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गई है। इसको थामने के लिए उसने ब्याज दरों में सीधे 50 आधार अंक या 0.50 फीसदी की वृद्धि कर दी है। इतनी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। आम राय यही थी कि रिजर्व बैंक ब्याज दरें 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे थे कि औद्योगिक धीमेपन को देखते हुए शायद इस बारऔरऔर भी