हमारे शेयर बाजार में बड़ा अजीबोगरीब घटता रहता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी ने सोमवार को दिसंबर 2011 की तिमाही के नतीजे घोषित किए। बताया कि इस दौरान उसकी बिक्री साल भर पहले की अपेक्षा 17.24 फीसदी घटकर 7717.87 करोड़ रुपए और शुद्ध लाभ 63.62 फीसदी घटकर 205.62 करोड़ रुपए पर आ गया है। इसकी वजह देश-विदेश की कमजोर आर्थिक हालत, कंपनी के मानेसर संयंत्र में चली मजदूर हड़ताल, ऊंची ब्याज दरऔरऔर भी

भले ही अमेरिका में आर्थिक सुस्ती और यूरोप में वित्तीय संकट का हल्ला हो, लेकिन जर्मन कार निर्माता कंपनी फोल्क्सवागेन (वीडब्ल्यू) ने बीते साल 2011 में साल भर पहले के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा कारें बेची हैं और 81.5 लाख से ज्यादा कारें बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। उसने जापान की टोयोटा मोटर्स को पीछे छोड़ दिया। असल में जापानी कार कंपनी टोयोटा के उत्पादन को सुनामी और फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना की वजह से नुकसान हुआ। उसनेऔरऔर भी

पेट्रोल की कीमतें बढ़ने और कर्ज महंगा होने का असर कारों की बिक्री पर साफ दिखने लगा है। अक्टूबर में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 23.77 फीसदी घटकर 1,38,521 इकाइयों की रही, जो अक्टूबर 2010 में 1,81,704 कारों की थी। इसमें देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की हड़ताल ने भी आग में घी डालने का काम किया। यह बीते दस सालों में कारों की बिक्री में आई सबसे तेज गिरावट है। सोसाइटीऔरऔर भी