शेयर बाज़ार में तेज़ी का फायदा दो लोगों को मिलता है। एक, जिनके पास कंपनियों के शेयर पहले से हैं और दो, जो बदलते रुख से ताल मिलाकर फटाफट ट्रेडिंग करते हैं। कमाल की बात है कि एयरलाइन का टिकट महंगा हो जाए तो हवाई सफर करनेवाला दुखी हो जाता है, लेकिन यहां तेज़ी के [...]
न झगड़ा हो न लफड़ा, मन हो शांत
इधर प्रोफेशनल ट्रेडरों से मिलना जारी है। बड़े संत मानसिकता के होते हैं ऐसे ट्रेडर। दूसरे शब्दों में कहें तो आप अगर संत मानसिकता में रहते हैं तभी ट्रेडिंग में कामयाब होते हैं। नियम है कि आप ट्रेडिंग तभी करें, जब आप मन और भावना के स्तर पर खुश हों। जिस दिन किसी से लफड़ा [...]
यह भी हीरा है, मगर मुठ्ठी में बंद
साल भर पहले हमने यहीं पर पॉलि मेडिक्योर में निवेश की सलाह दी थी। तब उसका शेयर 240 के आसपास था। अभी 14 मई को 574.85 का शिखर छूने के बाद फिलहाल 512.50 रुपए पर है। 100% से ज्यादा रिटर्न दिलानेवाली ऐसी तमाम सलाहें तब मुफ्त हुआ करती थीं। लेकिन खुली मुठ्ठी में रखे हीरे [...]
सवाल उठाओ, बढ़ती जाएगी समझ
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के नतीजे 14 मई को आए। पता चला कि मार्च 2013 की तिमाही में डूबत ऋणों के चलते उसका शुद्ध लाभ 79.11% घटकर 31.18 करोड़ रुपए पर आ गया। लेकिन उसका शेयर पिछले तीन दिनों में 1.63% बढ़कर कल 59.20 रुपए पर पहुंच गया। भाव कभी झूठ नहीं बोलते। फिर खराब [...]
वजह कुछ और है, बताते कुछ और
भारत ही नहीं, सारी दुनिया के शेयर बाज़ार कुलांचे मार रहे हैं। क्या अर्थव्यवस्था ही हालत सुधर गई? क्या भविष्य बड़ा सुनहरा दिखने लगा? कंपनियों के मुनाफे बहुत बढ़ गए? अपने यहां कहा जा रहा है कि मुद्रास्फीति इतनी घट गई है कि रिजर्व बैंक 17 जून को ब्याज दर में 0.25% और 30 जुलाई [...]
पता करो किसने बेचा, किन्ने खरीदा
शेयर बाज़ार कोई डॉन नहीं, जिसको पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो। हालांकि वो किसी का जमूरा भी नहीं। दिग्गज ऑपरेटर तक यहां दिवालिया हो जाते हैं। लेकिन यहां प्रवाह का तर्क चलता है। अगर किसी तरह सप्लाई और डिमांड की सही-सही स्थिति समझ लें तो घटने या बढ़ने का पता पहले से लग जाएगा। [...]
ये गिरा, दे ताली! वो बढ़ा, दे ताली!!
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में घट कर 13 महीनों के न्यूनतम स्तर 9.39% पर। सोना आयात 138% बढ़कर 750 करोड़ डॉलर। व्यापार घाटा जा पहुंचा 1778.74 करोड़ डॉलर पर। चकराया बाज़ार चिंता से। शेयर में 1230 की खरीद, लक्ष्य 1305 का, स्टॉप लॉस 1215 का। ज्यादा गिर गया तो लगा स्टॉप लॉस। [...]
अक्षय तृतीया पर बचाएं, धन बढ़ाएं
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं। परपंरा है कि इस दिन सोना खरीदा जाता है तो तमाम ज्वैलरों ने इसे भुनाने के लिए लुभावनी पेशकश कर रखी है। यहां तक कि गोल्ड ईटीएफ में ट्रेडिंग के लिए बीएसई और एनएसई ने बाज़ार को 7 बजे तक खुला रखा है। 9.15 से लेकर 3.30 तक सामान्य ट्रेडिंग, फिर [...]
शेयर दोगुना चौगुना, लाभांश भरपूर
हमने यहीं पर 16 नवंबर 2011 को एवरेस्ट इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह दी थी। तब उसका शेयर 138 रुपए पर था। इस साल 9 जनवरी तक 282.70 की चोटी पर पहुंचा और गिरने के बावजूद अब भी 37% ऊपर 189 पर है। 14 सितंबर 2010 को कावेरी सीड में निवेश को कहा, तब उसका [...]
आज शनिवार को एनएसई और बीएसई में विशेष ट्रेडिंग सत्र होगा। 11 बजे से 12.45 बजे तक जिसमें शुरू में 15 मिनट का प्री-ओपन सत्र होगा। कैश और फ्यूचर व ऑप्शन (एफ एंड ओ) दोनों में ऑर्डर पेश किए जा सकते हैं। यह सूचना उन लोगों का दिल खुश कर देनेवाली है जिन्हें ट्रेडिंग का [...]
