पहले जब तक गांव से ज्यादा जुड़ाव था, नौकरीपेशा तबके को जीवन बीमा की जरूरत नहीं लगती थी। भरोसा था कि जमीन-जायदाद के दम पर हारी-बीमारी से लेकर बुढ़ापे तक का इंतजाम हो जाएगा। लेकिन गांव से रिश्ता टूटता गया और ज्यादातर जोतों का आकार घटकर दो-ढाई एकड़ से कम रह गया तो अब हर कोई जीवन बीमा की सोचने लगा है। मगर, आंख पर पट्टी बांधकर। जैसे, मेरे एक हिंदी पत्रकार मित्र हैं। अंग्रेजी-हिंदी दोनों भाषाओंऔरऔर भी

कभी-कभी अपनी निपट मूर्खता या भोलेपन में आप ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके दाग मिटते ही नहीं। आपको रह-रहकर कचोटते हैं। पलट-पलट कर सीना तान आपसे हिसाब मांगने पहुंच आते हैं। ऐसी अधिकांश गलतियां सहज विश्वास में आकर किसी पर अंधा भरोसा करके की जाती हैं। अर्थकाम के शुरुआती दौर में हम से भी कुछ ऐसी ही गलतियां हुई हैं। नए-नए जोश में हम पर ऐसे शेयरों को सामने लाने का जुनून सवार था, जो आपकेऔरऔर भी

सुब्बु सब जानता है। बचत खाते की 6 फीसदी ब्याज दर पर कोटक महिंद्रा बैंक का यह विज्ञापन आपने देखा ही होगा। शेयर बाजार के बारे में भी यही कहा जाता है कि वह सब जानता है। आप उसे चौंका नहीं सकते क्योंकि उसे पहले से सब पता रहता है। लेकिन यह आंशिक सच है, पूरा नहीं। ज़िंदगी की तरह बाजार में भी चौंकने की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। बाजार हमेशा वर्तमान को पचाकर और भविष्यऔरऔर भी