May 2012
M T W T F S S
« Apr    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Follow Me

Categories

   

आज रिलायंस, कल आईटीसी करेगा

Feb 212012
 

एक और दिन गुजर गया और बाजार के तमाम लोग जिस करेक्शन या गिरावट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वह आज भी नहीं हुआ। हमें उम्मीद थी कि निफ्टी 5610 तक जाएगा। लेकिन वह तो दोपहर 2.40 बजे के आसपास 5621.50 तक पहुंच गया और आखिर में 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 5607.15 पर बंद हुआ। निफ्टी फरवरी फ्यूचर्स 5634.70 तक जाने के बाद 5620.20 पर पहुंच गया।

मैंने जैसा आपको पहले बताया था, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) आज बाज़ार को बढ़ानेवाला मुख्य स्टॉक रहा। वह आज करीब तीन फीसदी बढ़कर आज 843.55 रुपए पर पहुंच गया। कल बाज़ार को बढ़ाने का काम आईटीसी करेगा क्योंकि निफ्टी में इस तीसरा सबसे ज्यादा वजनदार स्टॉक है। इसका योगदान 7.13 फीसदी है। इससे ऊपर इनफोसिस का वजन 8.23 फीसदी और रिलायंस इडस्ट्रीज का 9.19 फीसदी है। बंद दरवाज़ों के पीछे चली बैठकों से पता चला है कि इस बार आईटीसी ऑपरेटरों की हिटलिस्ट में है।

ऑर्किड केमिकल्स 28 फरवरी को 11.70 करोड़ डॉलर के एफसीसीबी (विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड) के क्लोजर की घोषणा करेगी। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज साफ तौर पर इस बार बाज़ार से पीछे रह गया है। कंपनी को पहले 225 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था और सुनने में आया है कि उसे 255 करोड़ रुपए का एक और ऑर्डर मिला है। स्टरलाइट के प्रबंधन को देखते हुए इस स्टॉक को अब धमाका करना चाहिए। कुछ फंड इसमें 38 रुपए पर घुसे थे और 42 रुपए तक इसे बटोरते रहे। अब 43 रुपए पर इसमें ब्रेकआउट का इंतज़ार कर रहे हैं। उसके बाद तो इसे एक ही दिशा में बढ़ना है। फिलहाल आज यह बीएसई में 3.82 फीसदी बढ़कर 42.10 रुपए पर पहुंच गया।

मैंने फर्स्टसोर्स सोल्यूशंस (एफएसएल) का जिक्र तब किया था, जब वो 8.70 रुपए पर डोल रहा था। मैंने कहा था कि यह धमाका करेगा क्योंकि इसे फालतू में गिराकर इतना नीचे लाया गया है। आज यह 20 फीसदी का सर्किट पकड़कर 12 रुपए के करीब पहुंच चुका है। बहुत जल्दी ही यह खुद को 16 रुपए पर टिकाएगा और फिर 20 रुपए को पार कर जाएगा। तब इसके बेचे जाने की खबर सामने आएगी।

सेंसेक्स में उच्चतम स्तर से हर 50 अंकों की गिरावट करेक्शन का आभास करा देती है जिसके चलते बाजार के खिलाड़ी लांग होने से कतरा रहे हैं। आईटीसी और स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज़ दो ऐसे स्टॉक्स हैं जहां इस बार शॉर्ट करनेवाले फंस चुके हैं। मेरा मानना है कि निफ्टी थोड़ा करेक्शन आने से पहले 5726 और फिर 5840 की ऊंचाई पकड़कर मानेगा।

अगर हम सभी जो कर सकते हैं, वो करने लग गए तो वाकई हम खुद ही अचंभे में पड़ जाएंगे।

(चमत्कार चक्री एक अनाम शख्सियत है। वह बाजार की रग-रग से वाकिफ है। लेकिन फालतू के कानूनी लफड़ों में नहीं पड़ना चाहता। इसलिए अनाम है। वह अंदर की बातें आपके सामने रखता है। लेकिन उसमें बड़बोलापन हो सकता है। आपके निवेश फैसलों के लिए अर्थकाम किसी भी हाल में जिम्मेदार नहीं होगा। यह मूलत: सीएनआई रिसर्च का कॉलम है, जिसे हम यहां आपकी शिक्षा के लिए पेश कर रहे हैं)

  2 Responses to “आज रिलायंस, कल आईटीसी करेगा”

Comments (2)
  1. sirji, apne kaha tha last coloum me, ki mkt 10% correction ho sakta he. mgr mkt aaj jump hua he,or mere hisab se kal bhi mkt jump kare ga or uske baad mkt nifty max.150point down hoga. uske baad heavy jump karega. mere ek frd se sat. ko baat ho rahi thi,wo keh raha tha nifty 7500 tak ja sakta he, mgr uske pehle ek correction aa sakta he. agar UPA sarkar budget acha laya to mkt ko 6000 ya 6500 point koi nahi rok sakta. ye mera maanna he. aap coloum bahot acha likte ho.

  2. जावेद भाई, शायद आपने ठीक से पढ़ा नहीं। करेक्शन की बात गुरुवार के बाद के लिए की गई थी।

 Leave a Reply

(required)

(required)

Follow Me

© 2010-2012 Arthkaam {Disclaimer}    ... क्योंकि जानकारी ही पैसा है!                 Suffusion theme by Sayontan Sinha Suffusion theme by Sayontan Sinha